36 सेविका व 67 सहायिका का चयन 20 जून से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने तिथि का निर्धारण कर दिया है
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
समाज कल्याण विभाग द्वारा सेविका व सहायिका के चयन के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया गया है. इस संबंध में डीडीसी रवि आनंद ने परियोजना वार तिथि का निर्धारण किया है. उन्होंने बताया कि चयन 20 जून से शुरू होगा व 13 जुलाई तक विभिन्न प्रखंडों में चलेगा. डीडीसी ने बताया कि हरिहरगंज में दो सेविका व तीन सहायिका, हैदरनगर में एक सेविका व दो सहायिका, पांकी में चार सेविका व दो सहायिका, हुसैनाबाद में दो सेविका व 17 सहायिका, विश्रामपुर में दो सेविका व तीन सहायिका, चैनपुर दो सेविका व एक सहायिका, पाटन में पांच सेविका व 13 सहायिका, मनातू में तीन सेविका व पांच सहायिका, डालटनगंज ग्रामीण में पांच सहायिका, तरहसी में एक सेविका व दो सहायिका, नौडीहा बाजार में तीन सेविका व दो सहायिका, छतरपुर में 11 सेविका व 12 सहायिका का चयन किया जायेगा. सभी केंद्रों पर सेविका व सहायिका का चयन आम सभा के माध्यम से निर्धारित तिथि व समय पर किया जायेगी. इसके लिए सूची जारी कर दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










