समानता व न्याय का सीख देता है सनातन धर्म : साध्वी कृष्णा
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 04 Feb 2026 9:40 PM
समानता व न्याय का सीख देता है सनातन धर्म : साध्वी कृष्णा
शहर के रांची रोड मथुराबाड़ी में नवनिर्मित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है. इस अवसर पर 12 कुंडीय रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण की कथा हो रही है. वृंदावन से पधारी साध्वी कृष्णा प्रिया श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान करा रही है. बुधवार को महाराजा पैलेस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में साध्वी कृष्णा प्रिया ने कहा कि भगवान विष्णु का अवतार परशुराम के रूप में हुआ था. भगवान परशुराम ने अन्याय व अधर्म के खिलाफ मुहिम चलाया. समाज में अत्याचार का पर्याय बन चुके क्षत्रीय राजाओं का संहार किया था. धर्म के विपरीत कार्य करने वाले व्यक्ति को दंड मिलना ही चाहिए. समाज में न्याय व धर्म की स्थापना के लिए उनके द्वारा पुरुषार्थ किया गया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म समाज में समानता,एकता व न्याय की सीख देता है. सनातन धर्म कोई मजहब या संप्रदाय नहीं है. बल्कि अनादिकाल से यह चला आ रहा है.सनातन धर्म से जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ते हैं. सनातन धर्म के आध्यात्मिक शक्ति व्यक्ति को इंसान बनाती है.इस धर्म का पालन करने वाले लोग सत्कर्म व सत्य के मार्ग पर चलते है. उन्होंने कहा कि सदाचार व धर्म के मूल तत्वों से जुड़ा रखना ही सनातन धर्म सीखाता है. धर्म के खिलाफ आचरण करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि धर्म के अनुरूप ही सारे क्रिया कलाप होनी चाहिए.समाज में समानता व एकरूपता लाने के लिए धर्म के अनुसार राजनीति भी होनी चाहिए. धर्म से विमुख होने पर व्यक्ति समाज में विध्वंसकारी कार्य करता है. इसलिए धर्म नीति के अनुरूप कार्य व्यवहार करने की आवश्यकता है, तभी समाज में बदलाव आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










