सड़क सुरक्षा को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज में रन फॉर सेफ्टी मैराथन

Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज में रन फॉर सेफ्टी मैराथन

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज लेस्लीगंज में प्राचार्य, शिक्षक व विद्यार्थियो के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रन फॉर सेफ्टी मैराथन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जिला परिवहन विभाग व लेस्लीगंज थाना के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज लेस्लीगंज में प्राचार्य, शिक्षक व विद्यार्थियो के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रन फॉर सेफ्टी मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना था. मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. इंजीनियरिंग कॉलेज में सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक भी किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की गयी. उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा संजय कुमार सिंह, डा सुमित कुमार, डा मुरली मनोहर, प्रकाश कुमार उरांव, डा दीपेश कुमार, डा योगेश कुमार प्रजापति, प्रोफेसर रणविजय सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव, सहायक जिला परिवहन अधिकारी विकास कुमार सिंह, आईटी सहायक डब्लू कुमार यादव, थाना प्रभारी लेस्लीगंज राजू कुमार गुप्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola