रोटरी क्लब डालटनगंज ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रोहित पांडेय सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

डा रोहित पांडेय को सम्मानित करते रोटरी स्कूल के चैयरमेन व अन्य | Prabhat Khabar Network

पलामू के रोटरी क्लब डालटनगंज ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ रोहित पांडेय को सम्मानित किया। जानिए उनके सेवा कार्यों के बारे में पूरी जानकारी।

विज्ञापन

मेदिनीनगर: पलामू जिले के रोटरी क्लब डालटेनगंज (मेदिनीनगर) द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वरिष्ठ चिकित्सक एवं एसएच हॉस्पिटल के संचालक डॉ रोहित पांडेय को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें समाज और मानवता के प्रति उनकी नि:स्वार्थ सेवा, समर्पण और अद्वितीय चिकित्सा प्रबंधन के लिए दिया गया.

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुग्रह नारायण शर्मा ने डॉ पांडेय की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा के पावन क्षेत्र में उनका योगदान केवल पलामू प्रमंडल ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.

मेदिनीनगर जैसे क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक सुलभ कराना और मरीजों को नया जीवन देना उनके सेवा भाव को दर्शाता है. मौके पर निदेशक रितुल मुस्कान,उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय, सचिव शरतेंदु भूषण, जनसंपर्क अधिकारी अंजलि दुबे, समन्वयक पूनम पांडेय ,सदस्य विजया शर्मा सहित रोटरी परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola