साइकिल मिली तो सपनों को मिले पंख! 34 छात्राओं को DC ने बांटी साइकिल

Updated:
विज्ञापन

केजी स्कूल के छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करते हैं पलामू उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में डीसी ने 34 छात्राओं को साइकिल बांटी। उन्होंने कहा कि साइकिल शिक्षा के सफर को आसान बनाने के साथ विकास का पहिया है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित सीएम उत्कृष्ट प्लस टू (केजी) बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कक्षा आठ में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की 34 छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं विद्यालय आती हैं। साइकिल मिलने से उनके लिए विद्यालय तक पहुंचना आसान होगा और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास का पहिया है। यह छात्राओं की शिक्षा की राह को आसान बनाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी देती है।

उपायुक्त ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्राएं अपने सपनों को साकार करने के साथ परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola