खड़गपुर स्कूल को प्लस टू का दर्जा देने की मांग, शिक्षा निदेशक से मिले राजीव रंजन
शिक्षा निदेशक से मुलाकात के दौरान राजीव रंजन व अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खड़गपुर को प्लस टू का दर्जा दिलाने के लिए शिक्षा विभाग से मांग की गई है। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा में मिलेगी बड़ी राहत।
हरिहरगंज,पलामू: सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो के पलामू जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश प्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पलामू जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की.
सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा
राजीव रंजन ने जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने विशेष रूप से हरिहरगंज प्रखंड की खड़गपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खड़गपुर को प्लस टू विद्यालय में परिवर्तित करने की मांग रखी.
उन्होंने कहा कि विद्यालय को प्लस टू का दर्जा मिलने से खड़गपुर पंचायत सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की सुविधा मिलने से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा.
निदेशक राजेश प्रसाद ने उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










