खेत जोतने पहुंचे तो बरसने लगे लाठी-डंडे और रड, जमीन विवाद में 26 घायल

Updated:
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्ष के घायल लोग | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के चैनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 26 लोग घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के कटवा गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और रड से हमला करते रहे। घटना में दोनों पक्षों के 26 लोग घायल हो गये। घायलों में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है। सभी का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में कराया गया, जहां कई घायलों के सिर में टांके भी लगाए गये।

घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की बतायी गयी है। एक पक्ष के मुन्ना चंद्रवंशी ने बताया कि विवादित जमीन करीब 18 एकड़ 20 डिसमिल है। उनके अनुसार, वे लोग सुबह खेत जोतने गये थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे और रड से हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उक्त जमीन का वर्ष 2026 तक ऑनलाइन रसीद कट रहा है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर उनके दावे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

मारपीट में रीता देवी, सुनीता देवी, अनुज राम, गुलाब देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, पवन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, रिशु चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी और नीलमनी राम समेत 11 लोग घायल हुए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, दूसरे पक्ष के दीपक कुमार ने बताया कि विवादित जमीन करीब 22 एकड़ 37 डिसमिल है और इसमें दोनों पक्षों की जमीन शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रवंशी परिवार पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिसके कारण विवाद हुआ।

दूसरे पक्ष से केसिया देवी, कामेश प्रजापति, प्रभु प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, राकेश प्रजापति, प्रवेश कुमार, दीपक कुमार, सुनीता देवी, शांति देवी, खिरपतिया देवी, संजीत प्रजापति, उदय प्रजापति, रवि कुमार और अंतू प्रजापति समेत 15 लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola