Road Accident In Palamu: पलामू में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
Road Accident In Palamu: पलामू में बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी है. एक मृत युवक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पलामू, कृष्णा गुप्ता: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अररुआ खुर्द कॉलेज मोड़ एनएच 139 पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद डाला. जिससे दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना देर रात 1.30 बजे की बतायी जाती है. धक्का मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. डेड बॉडी सड़क पर रहने के कारण 15 मिनट तक सड़क जाम भी रहा. हालांकि ट्रक का नंबर प्लेट घटना स्थल पर ही गिरा पड़ा मिला. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
छतरपुर की ओर से आ रहे थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंज के 26 वर्षीय रविकांत कुमार (पिता मुंशी प्रसाद) और गया जिले के खिजर सराय थाना क्षेत्र के चिरैली के 20 वर्षीय सुनील कुमार (पिता श्रवण साव) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविकांत और सुनील एक ही मोटर साइकिल (बीआर 26ए ए6422) से छतरपुर की ओर से आ रहे था. दोनों को हरिहरगंज स्थित मुकेश गुप्ता के किराये के मकान में जाना था, दोनों यहीं पर रहते हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की हो गयी जोरदार टक्कर
जैसे ही वे बाइक से अरुआ खुर्द कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे उनकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी 44 बीटी 0295) से हो गयी. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके तुरंत बाद युवकों की मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलने पर हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई सतीश कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और डेड बॉडी को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया
पुलिस ने बाइक को को अपने कब्जे में कर लिया है. दोनों युवक दो साल से हरिहरगंज में रह रहे थे और जिवकोपार्जन के लिए छोटा मोटा काम करते थे. घटना की सूचना मिलने पर रविकांत के पिता हरिहरगंज पहुंचे और धक्का मार कर भागने वाले ट्रक के नंबर प्लेट देकर एफआईआर दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




