सांसद प्रतिनिधि बनने पर राजीव रंजन का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि बनने पर राजीव रंजन का स्वागत

सांसद प्रतिनिधि बनने पर राजीव रंजन का स्वागत

विज्ञापन

हरिहरगंज. भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने हरिहरगंज प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया. भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक, राजनीतिक व व्यावसायिक वर्ग के लोगों ने खुशी जाहिर किया है. रविवार को हरिहरगंज न्यू सब्जी मंडी स्थित उनके आवास पर समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी. राजीव रंजन ने सांसद विष्णु दयाल राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि हरिहरगंज प्रखंड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे. इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्हें नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से संजय जायसवाल, निरंजन गुप्ता, डा प्रमोद कुमार, पूर्व प्रमुख अखिलेश मेहता, शंभू सिंह, कृष्ण साव, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष शर्मा, विजय सिंह, बाबू भाई, राजू शर्मा,, दिनेश, मुकेश, लखन सिंह, शंभु यादव, कृष्णानंद जी महाराज, सहित कई लोग शामिल रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola