हैदरनगर में एकादशी को निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
हैदरनगर में एकादशी को निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

हैदरनगर में एकादशी को निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

विज्ञापन

हैदरनगर. मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रुप में चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकादशी रविवार की शाम रामनवमी की शोभायात्रा सह विसर्जन जुलूस निकाला गया. जिसमें शामिल रामभक्तों ने झांकियों के साथ पूरे उल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया. जयश्री राम, लाल लंगोटी लाल निशान, जय बजरंगी जय हनुमान, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी …आदि उद्घोष के साथ राम मंदिर से जुलूस निकाला गया. स्थानीय कलाकारों ने खेल तमाशा का प्रदर्शन किया. जुलूस व शोभायात्रा में शहर के अलावा समीपवर्ती बुद्धबिगहा, बगीचा, ब्रह्मस्थान, करीमनडीह, कोईरियाडीह, शिवस्थान आदि जगहों के अखाड़ा समिति सदस्यों ने केसरिया पट्टी बांधें महावीरी झंडे के साथ शामिल होकर शामिल हुए. जुलूस चौक बाजार राम मंदिर से प्रारंभ होकर बैंक रोड, जवाहर पथ, बस स्टैंड से वापस मेन रोड होते दक्षिण सदाबह नदी स्थित बड़ा शिवालय में देर रात ध्वज विसर्जन किया जायेगा. एसडीपीओ गौरांग महतो, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, थाना प्रभारी अफजल अंसारी, बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, अंचल अधिकारी संतोष कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस निगरानी कर रही थी. मौके पर रामनवमी समिति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि डा अजय जयसवाल, उपमुखिया पवन कुमार, नंदलाल प्रसाद, राकेश कुमार, जयनारायण जयसवाल, मनीराज, आशीष मोदनवाल, रंजन मोदनवाल, मंटू मेहता, अर्जुन प्रजापति, सुनील सिंह, सोनू, विजय प्रसाद, रामकुमार, भारद्वाज दास, ओमप्रकाश बाला, रामप्रवेश मेहता, कमलेश विश्वकर्मा, संतन चौधरी, दीपक कुमार, अरुण कुमार, आशीष कुमार सहित सैकड़ों युवा शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola