आवेदन देने पर कैदियों को मिलेगा नि:शुल्क अधिवक्ता

Updated:
विज्ञापन
आवेदन देने पर कैदियों को मिलेगा नि:शुल्क अधिवक्ता

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मेदिनीनगर. झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के निर्देश पर केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों को डालसा ने प्रदत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गरीब-असहाय व कारा में बंद लोगों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है. डालसा का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब लाचार या कारा में बंद लोग बिना अधिवक्ता के नहीं रहे. इसके लिए लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभचंद सिंह ने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से लोगों का नि:शुल्क केस लड़ा जा रहा है. जो बंदी अभी तक अधिवक्ता नहीं रख पाये हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन दें. उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जायेगा. डालसा द्वारा संचालित वृद्ध ,वात्सल्य योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर उत्तम कुमार, पुष्कर राज के अलावा जेल पीएलबी नीरज कुमार सह सैकड़ों बंदी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola