पलामू प्रमंडल में पर्यटन विकास की असीम संभावना : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
पलामू प्रमंडल में पर्यटन विकास की असीम संभावना : मंत्री

प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस पलामू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी. इससे पहले मंत्री श्री किशोर ने मुख्य समारोह में विभिन्न प्लाटूनों के परेड का निरीक्षण किया. ध्वजारोहण करने के बाद वित्त मंत्री श्री किशोर ने पलामू प्रमंडल सहित संपूर्ण राज्य और देश वासियों को इस राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1929 को लाहौर के रवि नदी के तट पर कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था. तय हुआ था कि 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज दिवस मनाया जायेगा. इसलिए आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत ने संविधान को आत्मसात किया. उन्होंने देश के वीर शहीदों, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. नीलांबर-पीतांबर की वीरता और लोकप्रिय राजा मेदिनीराय के नेतृत्व में पलामू के समृद्धशाली इतिहास को याद किया. उन्होंने कहा कि संविधान सभा के सदस्य यदुवंश सहाय उर्फ यदु बाबू और अमियो कुमार घोष उर्फ गोपा बाबू पलामू के थे, यह हमें गर्व की अनुभूति कराता है. पलामू के विभूति पूरनचंद व जीतू राम ने विकास को गति दी. वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि पलामू प्रमंडल में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं, इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर है. पलामू में पर्यटन का विकास होने से सरकार को राजस्व भी मिलेगा और रोजगार का अवसर भी सृजित होगा. पलामू प्रमंडल बनेगा पर्यटन का हब मंत्री श्री किशोर ने कहा कि पलामू प्रमंडल पर्यटन का हब बनेगा, इसे लेकर सरकार गंभीर है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सतबरवा के मलय डैम में अच्छा काम किया है. केचकी, बेतला, महुआडांड़, नेतरहाट को पर्यटन का सर्किट तैयार किया जायेगा. राज्य सरकार पलामू प्रमंडल को पर्यटन का हब बनाने की दिशा में विकसित करेगी. धरोहर पलामू किला जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. सरकार प्राथमिकता के आधार पर इस किला का जीर्णोद्धार करायेगी. इसे लेकर राज्य सरकार भारत सरकार के पुरातत्व विभाग को पत्राचार करेगी. किसानों की आर्थिक व सामाजिक दशा सुधारेगी सरकार वित्त मंत्री ने कहा कि पलामू रेनशेडो क्षेत्र में आता है. इसलिए यह सूखा प्रभावित जिला रहा है. किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है. किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में सरकार गंभीर होकर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार यह समझ रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दुरुस्त किये बिना राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं बनाया जा सकता. इसीलिए सरकार पलामू जैसे जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर कार्य कर रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से दूसरों पर निर्भर नहीं रहें. इस उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना संचालित की है. यह योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सम्मान और पूजा के समान है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना एवं आर्थिक दृष्टिकोण से दूसरों पर निर्भरता को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से पलामू के सात लाख 61 हजार 461 बेटियों, बहनों व माताओं को लाभ मिल रहा है. सरकार प्रतिमाह उनके खाते में 190 करोड़ 36 लाख 52 हजार 500 रुपये भेज रही है. उन्होंने पलामू के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दुहरायी और आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी निभाने की जरूरत बतायी. समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, डीसी शशि रंजन, एसपी रीष्मा रमेशन, नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन, डीडीसी शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola