पुलिस ने छापामारी कर जावा महुआ व शराब नष्ट किया
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने छापामारी कर जावा महुआ व शराब नष्ट किया
विज्ञापन
पाटन. किशुनपुर ओपी की पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में ओपी क्षेत्र के कररखुर्द, कुड़वा, बरडीहा गांव में पुलिस ने छापामारी कर 460 किलो जावा महुआ व 110 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया. साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट किया. इधर कररखुर्द में करीब 30 लीटर अवैध व 150 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया. कुड़वा में करीब 15 लीटर व 25 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया. इसी प्रकार बरडीहा में करीब 60 लीटर अवैध महुआ शराब व 250 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










