पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया
विज्ञापन
मेदिनीनगर. जिले के मनातू थाना क्षेत्र के अपटी जंगल में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया. मनातू पुलिस व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. गुप्त सूचना पर पुलिस ने करीब पांच एकड़ में भूमि में अवैध रूप की जा रही खेती को नष्ट किया. पुलिस ने बताया कि अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिह्नित कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि ड्रोन कैमरा का सहारा लिया गया था. इसके बाद खेत में लगाया गया फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करा दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










