छत पर सोये थे लोग, घर में हो गयी चोरी

पिपरा थाना क्षेत्र के पिठौरा पतरेंगा गांव की घटना
हरिहरगंज. पिपरा थाना क्षेत्र के पिठौरा पतरेंगा गांव के एक घर में बुधवार की रात चोरी हो गयी. इस संबंध में घर मालकिन दुर्गा भामिनी देवी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार रात में घर का दरवाजा बंद कर सभी लोग गर्मी की वजह से छत पर सोने चले गये थे. रात करीब डेढ़ बजे घर का एक सदस्य छत से नीचे उतरा, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है तथा दरवाजा का ताला व कुंडी टूटा पड़ा है. कमरे से बक्सा व अटैची गायब है. तब पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है. सुबह खोजबीन करने पर घर से दूर खेत में एक पेड़ के नीचे बक्सा व अटैची मिला. उसमें रखे सामान बिखरे पड़े थे. सामान का मिलान करने पर बक्सा से 16 हजार नकद, 10 ग्राम का सोने का झुमका, सोने की अंगूठी, 20-25 साड़ी तथा जमीन व समूह का कागजात गायब मिला. भुक्तभोगी के अनुसार घर से करीब एक लाख की संपत्ति चोरी हुई है. थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




