पलामू के कई इलाकों के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग, देखें तस्वीरें

पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला स्थित गम्हेल रोड,गौसिया मदरसा के आस पास जलापूर्ति ठप्प है.इस वजह से पानी कनेक्शन धारक परेशान हैं.जलापूर्ति का लाभ नहीं मिलने के कारण लोगों में निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया.
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर के विभिन्न मुहल्ला के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है. नगर निगम क्षेत्र के निमिया, बैरिया व सुदना का इलाका में पानी का घोर किल्लत हो गया है.

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है.लाइफ लाइन कही जानेवाली कोयल नदी सूख जाने के कारण शहर का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. इसके कारण लोगों को घंटो लाइन में लग कर टैंकर से पानी भरना पड़ रहा है.

विभिन्न मुहल्ला के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है. नगर निगम क्षेत्र के निमिया, बैरिया व सुदना का इलाका में पानी का घोर किल्लत हो गया है.

लाइफ लाइन कही जानेवाली कोयल नदी सूख जाने के कारण शहर का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. इस वजह से शहर का अधिकांश बोरिंग सूख गया.

शहर की जलापूर्ति योजना से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है.जल संकट के स्थायी समाधान को लेकर सरकार एवं प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रही है.

इलाके के सभी चापाकल या तो सूख गए हैं या खराब हो गए हैं. कोयल नदी के सुख जाने से भी लोगों को पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है.

निगम क्षेत्र में 500 करोड़ से अधिक विकास पर खर्च होने के बाद ही इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाया. लोग लंबी दूरी तय कर डिब्बों में पानी लेकर जाते हैं.

सबसे खराब स्थिति शहर के ड्राई जोन इलाके की है.पानी की जुगाड में लोग दिन रात परेशान रहते हैं.रात्रि जागरण कर लोग दूर दराज से पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं.
Also Read : पलामू में भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए महिलाओं में जमकर हुई मारामारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




