पलामू में सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 1 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Feb 2025 10:22 AM
दुर्घटनाग्रस्त सवारी गाड़ी
Palamu Road Accident: पलामू में एक सवारी गाड़ी ने पहले से खड़ा कंटेनर ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया. इस घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को रिम्स में भर्ती कराया जा रहा है.
पलामू, रमेश रंजन : पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में खड़े कंटेनर ट्रक और पिकअप सवारी गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गयी है. इसमें एक की मौत हो गयी है. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं. जिसमें दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. घटना अहले सुबह 4 बजे बकोरिया पेट्रोल पंप के पास रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग की है. मृतक की पहचान मजहर हुसैन के रूप में हुई.
कव्वाली कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक कुछ लोग पिकअप सवारी गाड़ी से पलामू के लेस्लीगंज में उर्स के अवसर पर एक कव्वाली कार्यक्रम शामिल होने गये थे. कार्यक्रम से वापसी के दौरान बकोरियों पेट्रोल पंप के पास सवारी गाड़ी के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वहां पर पहले से खड़ा कंटेनर ट्रक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारी गाड़ी के आगे भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
गंभीर रूप से घायलों को किया गया रेफर
आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है. जबकि बाकी लोगों का इलाज लातेहार के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










