झारखंड टीम में पलामू की खिलाड़ी का चयन

Updated:
विज्ञापन
झारखंड टीम में पलामू की खिलाड़ी का चयन

झारखंड टीम में पलामू की खिलाड़ी का चयन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने 69 वीं अंडर 19 नेशनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया है. प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के जबलपुर में 22 से 25 दिसंबर तक होगी. यह जानकारी पलामू जिला खो- खो एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है. झारखंड शिक्षा परियोजना ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पलामू की खिलाड़ी गुंजा का चयन किया गया था. वह झारखंड टीम से नेशनल प्रतियोगिता में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी. राजकीय कृत 2 उच्च विद्यालय लेस्लीगंज की छात्रा है.मालूम हो कि गुंजा कुमारी मेदिनीनगर में रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी में खो खो का प्रशिक्षण प्राप्त करती है.नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी गुंजा का चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह व शिक्षकों के अलावा विभिन्न खेल एसोसिएशन ने प्रसन्नता जाहिर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola