Palamu News: सुबह-सुबह हुई सड़क दुर्घटना, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला

Palamu News: इसी ट्रक से कुचला स्कूटी सवार. प्रभात खबर
Palamu News: पलामू में सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें अधेड़ की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक ने स्कूटी सवार के सिर को पूरी तरह से कुचल दिया.
Table of Contents
Palamu News: पलामू में रविवार (26 मई) को सुबह-सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक का सिर पूरी तरह से कुचल गया, जिसकी वजह से काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो पाई.
Palamu News: पलामू में डीसी गेट के सामने हुई सड़क दुर्घटना
बताया जाता है कि पलामू जिला मुख्यालय डालटेनगंज के कचहरी चौक स्थित डीसी गेट के सामने ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना सुबह 6:30 बजे के करीब हुई. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.
मिथिलेश तिवारी के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक की पहचान मिथिलेश तिवारी के रूप में हुई है. वह पलामू जिले के रेड़मा छेछानी के रहने वाले थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. रविवार सुबह मिथिलेश तिवारी स्कूटी से कहीं जा रहे थे.
सिर कुचल जाने के कारण नहीं हो पा रही थी मृतक की पहचान
इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए और उनका सिर पूरी तरह से कुचल गया. इसकी वजह से काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई.
इसे भी पढ़ें
पलामू में सड़क हादसा, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सात वाहन फूंके
पलामू में सड़क हादसा, ड्राइवर-खलासी दोनों की मौत, एक अन्य घायल
PHOTOS: झारखंड में ‘मौत की सड़क’, इन 52 ब्लैक स्पॉट्स पर होती हैं सबसे ज्यादा मौतें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










