पलामू में नाबालिग लड़की को झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने शादी करने के लिए 10 लाख रुपए का डिमांड किया. पैसे नहीं देने पर किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने की धमकी दी. इसके बाद 22 दिसंबर को मामला दर्ज कराया.
मेदिनीनगर: पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर छह माह से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पंड़वा थाना क्षेत्र के बासु गांव निवासी धीरज मेहता को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके खिलाफ तरहसी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार छह माह पहले डालटनगंज में इंटर की पढ़ाई करने के दौरान तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुरा पंचायत क्षेत्र की नाबालिग छात्रा को धीरज मेहता ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण किया. इस क्रम में आरोपी ने शादी करने के लिए 10 लाख रुपए का डिमांड किया. पैसे नहीं देने पर किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने की धमकी दी. इसके बाद 22 दिसंबर को मामला दर्ज कराया. 23 दिसंबर को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
Also Read: पलामू में मामूली खराबी के कारण दो वर्ष से हार्वेस्टर मशीन ठप, मरम्मत नहीं होने के पीछे ये है बड़ा कारण
मेदिनीनगर: नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर स्थित केके अस्पताल में गढ़वा जिले के रंका क्षेत्र की एक महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन कर साढ़े गयारह किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया. सर्जन डॉ मकबूल अंसारी और डॉ अतुल प्रकाश ने गहन ऑपरेशन के बाद बच्चेदानी से ट्यूमर को निकाला. ऑपरेशन में सहयोग देने में अस्पताल प्रबंधक नीतीश कुमार शुक्ला के अलावा आलोक सिंह, रिजवान अंसारी, नरेंद्र कुमार सिंह आदि सक्रिय रहे. डा के अनुसार मरीज अपनी बीमारी को लेकर बहुत दिनों से परेशान थी. रांची और कई अन्य जगह पर भी इलाज कराते हुए बीमारी को दूर करने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली. ऑपरेशन में खर्च बहुत ज्यादा बताये जाने के कारण वह ऑपरेशन नहीं करा पा रही थी. केके हॉस्पिटल में उसके बजट में ऑपरेशन कर उसकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया. महिला स्वास्थ्य लाभ ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




