श्रंद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
श्रंद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन

प्रखंड के पंशा पंचायत सचिवालय में महिला समूहों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की शनिवार को होने वाली संस्कार भोज पर शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित की.

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. प्रखंड के पंशा पंचायत सचिवालय में महिला समूहों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की शनिवार को होने वाली संस्कार भोज पर शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित की. पंशा आजीविका ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने इस मौके पर दिशोम गुरु को राज्य समेत इस देश का सच्चा सपूत बताया. मौके पर इस संगठन की संगीत देवी, सुलेखा देवी,नीलम देवी,कौशल्या देवी, प्रियंका देवी, सीमा देवी,बसंती देवी, सोनी देवी, सुषमा देवी,गीता देवी,लखी देवी,सुनीता देवी,पुष्पा देवी, सावित्री देवी समेत समूह की कई लोग उपस्थित थे.

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

छतरपुर.प्रखंड क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने प्रभात फेरी निकाली. वहीं प्रखंड क्षेत्र में पूर्व निश्चित समय पर ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी और जोश का माहौल देखा गया. प्रखंड परिसर स्थित शहीदों के स्मारक पर पुष्प की श्रद्धांजलि दी गयी. अनुमंडल पदाधिकारी आशीष कुमार गंगवार ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने अपने आवासीय कार्यालय और थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने थाना परिसर में ध्वजारोहण किया. वही सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया ने ध्वजारोहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola