कठिन परिश्रम, अनुशासन व आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : इंद्राणी चटर्जी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 19 May 2026 6:30 PM
एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
डीएवी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीबीएसइ परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विज्ञान संकाय के छात्र जय मंजश लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में विज्ञान वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि पलामू प्रमंडल टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया. उन्होंने जीव विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए. वहीं अर्घदीप झा ने रसायन विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की. इसके अलावा ऋचा कुमारी ने 97 प्रतिशत, गीत शर्मा ने 95, कौशल राज ने 94, इंद्रजीत ने 92.2, अभार्थी राय ने 92, अघदीप झा ने 91.8, दीपिका ने 91.2, अंकित कुमार गुप्ता ने 91 और शाकेशी सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं. उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहरायी. समारोह में जीवविज्ञान शिक्षक तुषार घोष और रसायन विज्ञान शिक्षक सौरव दास को भी उनके उत्कृष्ट शिक्षण प्रदर्शन और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










