सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

नीलांबर पीतांबरपुर

रामनवमी के अवसर पर लेस्लीगंज मध्य विद्यालय के मैदान में रामकृष्ण सनातन धर्म महासभा द्वारा सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, समाजसेवी रामदास साहू और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों और गणमान्य लोगों को तलवार व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य और धर्म का प्रतीक है. उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने इस पर्व को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम बताया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाते हैं.

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी ने अपने गीतों और चैता से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर प्रमुख सुनील पासवान, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, छोटेलाल सोनी, पंकज मिश्रा, पप्पू मिश्रा, बच्चन ठाकुर, लाला प्रसाद यादव, अजय पासवान, बीरेंद्र मेहता, अरविंद मेहता, दिलीप मेहता, अनिल पासवान, मिथलेश पासवान, रौशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola