वाहन के धक्के से वृद्धा की मौत
Updated at : 25 Apr 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

पति के साथ मायके जा रही थी
विज्ञापन
हरिहरगंज.
पिपरा थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच 98 दुबटिया मोड़ पर गुरुवार की अहले सुबह एक वृद्धा हादसे का शिकार हो गयी. बताया जाता है कि वह सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार हो गया. जिससे घटनास्थल पर ही वृद्धा की मौत हो गयी. उसकी पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराई गांव की रामकली देवी (65 वर्ष, पति शिव प्रसाद ठाकुर) के रूप में हुई है. रामकली अपने पति के साथ बिहार से दुबटिया मोड़ पर किसी वाहन से उतरी थी. वहां से अपने मायके बभंडी जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. जबकि पति लघुशंका के लिए रुक गया था. इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने रामकली को धक्का मार दिया. रामकली का मायका बभंडी गांव में है. उसे पति के साथ बभंडी गांव में अवध ठाकुर के घर जाना था. वहां किसी रिश्तेदार की शादी थी. घटना की सूचना मिलने पर बभंडी गांव के लोग वहां पहुंचे. पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




