एनपीयू का दीक्षांत समारोह छह को, 77 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

Updated:
विज्ञापन
एनपीयू का दीक्षांत समारोह छह को, 77 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

अधिकारियों के साथ बैठक कर कुलपति ने दिये निर्देश

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक कर कुलपति ने दिये निर्देश प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) का दीक्षांत समारोह अब छह अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा. पूर्व निर्धारित तिथि तीन अक्टूबर थी, जिसे राजभवन द्वारा बदल दिया गया है. कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्टेडियम में होगा. समारोह के दौरान राज्यपाल को कुलपति आवास में विश्राम कराया जायेगा तथा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद राज्यपाल से केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन कराया जायेगा. समारोह से पूर्व चार अक्टूबर को फाइनल रिहर्सल की जायेगी. स्टेडियम में प्रवेश के लिए तीन गेट बनाये गये हैं. पहला गेट राज्यपाल के लिए, दूसरा वीआइपी और प्रेस के लिए तथा तीसरा गेट छात्रों के प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है. स्टेडियम के समीप वीआइपी वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है. राज्यपाल के आने पर सबसे आगे अकादमिक काउंसिल के 32 सदस्य चलेंगे, जिनके पीछे कुलपति व राज्यपाल रहेंगे. परीक्षा नियंत्रक अजीत सेठ ने बताया कि 1034 छात्रों ने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया है. इनमें से 77 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा. इसमें पांच छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल व 72 छात्रों को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दिया जायेगा. पंजीकृत छात्रों में 60 प्रतिशत छात्राएं और 40 प्रतिशत छात्र शामिल हैं. छात्रों से 600 रुपये शुल्क लिया गया है, जिसमें उन्हें डिग्री, साफा, नाश्ता और सर्टिफिकेट फोल्डर उपलब्ध कराया जायेगा. वीसी के अलावा सीसीडीसी डॉ मनोरमा सिंह, रजिस्ट्रार डॉ एसके मिश्रा, पीआरओ विनीता दीक्षित, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय, फाइनेंस अफसर डॉ विमल कुमार सिंह, परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ गौरव श्रीवास्तव, जीएलए कॉलेज के प्राचार्य डॉ आइजे खलखो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola