तीन पार्षद अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 05 Feb 2026 9:21 PM

विज्ञापन

तीन पार्षद अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द

विज्ञापन

हरिहरगंज. नगर पंचायत के चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्रों की जांच की गयी. इस दौरान वार्ड पार्षद पद के तीन अभ्यर्थियों के नामांकन फॉर्म में त्रुटि पाये जाने पर नामांकन रद्द कर दिया गया. जिन अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द हुआ है उसमें वार्ड संख्या 13 के पार्षद पद के दो और वार्ड संख्या 14 से एक अभ्यर्थी का नाम शामिल है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन रद्द होने का मुख्य कारण स्व घोषणा पत्र में दी गयी संतानों की जानकारी है. नियमों के उल्लंघन के आधार पर निम्नलिखित कार्रवाई की गयी. वार्ड 13 से पार्षद पद के अभ्यर्थी नाजमा खातून व बबन शर्मा का नामांकन रद्द हुआ. इनके स्व घोषणा पत्र के अनुसार 2013 के पहले एक और 2013 के बाद दो संतानें थीं. इसी तरह वार्ड 14 के पार्षद पद की अभ्यर्थी अंकिता देवी ने नामांकन प्रपत्र में 2013 से पहले दो और 2013 के बाद एक संतान का जिक्र किया है. तीन या उससे अधिक संतान (कट-ऑफ तिथि के नियमों के अनुसार) होने के कारण इन तीनों की दावेदारी समाप्त कर दी गयी है. निर्वाची पदाधिकारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि अध्यक्ष पद के सभी 10 अभ्यर्थियों का नामांकन प्रपत्र सही पाया गया. नगर पंचायत के 16 वार्डों के पार्षद पद के लिए 112 अभ्यर्थियों का नामांकन प्रपत्र वैध पाया गया. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि है. इसके बाद शनिवार को सभी वैद्य अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जायेगा. जांच प्रक्रिया के दौरान निर्वाची पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी परमेश्वर साहू सहित कई कर्मी सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola