ePaper

पलामू से 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, चतरा मुठभेड़ में हुआ था जख्मी

Updated at : 05 Apr 2023 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू से 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, चतरा मुठभेड़ में हुआ था जख्मी

पलामू से पांच लाख का इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को जख्मी हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नकस्ली के पास से कई हथियार बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन

पलामू, सैकत चटर्जी : पलामू से पांच लाख का इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया को जख्मी हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नकस्ली के पास से कई हथियार बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक पलामू के पांकी बॉर्डर से गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि चतरा में हुई पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी नक्सली समेत 5 माओवादियों को मार गिराया था. मुठभेड़ में गौतम पासवान समेत 5 नक्सली मारे गये थे. और कई नक्सली अपनी जान बचाकर भाग निकले थे. मुठभेड़ से भागे पांच लाख के इनामी माओवादी कमांडर नंदकिशोर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है. बता दें कि मारे गये नक्सलियों में 25-25 लाख रुपये के दो व 5-5 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सली शामिल थे. मारे गये नक्सलियों में भाकपा माओवादी के सैक सदस्य गौतम पासवान व चार्लिस उरांव शामिल हैं.

Also Read: साहिबगंज जिला खनन कार्यालय में ED की रेड, मंडरो सीओ को भी बुलाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola