जय श्री राम,जय-जय श्रीराम से गूंजा नावाबाजार

Updated:
विज्ञापन
जय श्री राम,जय-जय श्रीराम से गूंजा नावाबाजार

जय श्री राम,जय-जय श्रीराम से गूंजा नावाबाजार

विज्ञापन

प्रतिनिधि : नावाबाजार

मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न पूजा कमेटी के द्वारा शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में नावाबाजार, इटको, खोढी, रजदिरिया, चेगौवना धाम, कंडा सहित लगभग 42 गांव से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में रामभक्तों की भीड़ उमड़ रही थी. जुलूस में शामिल राम भक्तों ने जय श्री राम-जय श्री राम का जयघोष कर रहे थे. इससे नावा बाजार, कंडा, तुकबेरा समेत पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. शोभा यात्रा में राम दरबार, बांदरी सेना की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. इससे पूर्व रामनवमी पूजा कमेटी द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र, तलवार देकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने की. संचालन ग्रीस प्रजापति ने किया. शोभा यात्रा को सफल बनाने में नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के अध्यक्षता में सैकड़ों पुलिस के जवान निगरानी कर रहे थे. हर चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात थे. शोभायात्रा के सफल बनाने में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, मुखिया नरेंद्र सिंह, सफीर आलम, दामोदर चौधरी, छोटू सिंह, राजबली महरा, पूर्व जिला पार्षद अनुज राम, मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव,दीपक गुप्ता, बबलू प्रसाद गुप्ता, प्रेमहंस अग्रवाल, भगवान प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप सिंह, शंकर दयाल शर्मा सहित हजारों राम भक्त शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola