निगम प्रशासन ने बकायेदारों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 दुकानें सील

Updated:
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने बकायेदारों के खिलाफ चलाया अभियान, 16 दुकानें सील

निगम के नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. निगम प्रशासन ने राजस्व वसूली को लेकर गंभीर है. निगम के नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के बाजार, कचहरी रोड, बस स्टैंड रोड, सुभाष चौक, नावाटोली तालाब रोड, स्टेशन रोड में निगम की जो दुकानें हैं, उससे किराया लिया जाता है. लेकिन दुकानदार समय पर किराया जमा नहीं कर रहे हैं. कई दुकानदारों के पास पांच हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक बकाया है. ऐसी स्थिति में निगम प्रशासन ने बकायेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन दुकानदारों के पास किराया की राशि बकाया है वे 31 मार्च तक हर हाल में अपना राशि जमा कर दें अन्यथा दुकानों को सील कर दिया जायेगा. निगम प्रशासन ने सोमवार को किराया वसूली के लिए अभियान चलाया. इस दौरान चिह्नित 16 दुकानों को सील कर दिया गया. नगर प्रबंधक समीता भगत ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र में 12 व कचहरी रोड में चार दुकानों को सील किया गया है. इन दुकानदारों के पास किराया के रूप में दो लाख 77 हजार 928 रुपये बकाया है. मालूम हो कि इसके पूर्व 10 जनवरी व 25 जनवरी को भी बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने चिह्नित दुकानों को सील किया था. नगर प्रबंधक ने बताया कि छोटे बड़े दुकानदार प्रत्येक माह किराया जमा करें. मौके पर दंडाधिकारी आशीष कुमार, टैक्स दारोगा प्रदीप मेहता, तहसीलदार रवींद्र सिंह, पवन मेहता, संजय राम, धीरेंद्र राम टीम में शामिल थे.

इन दुकानों को किया गया सील

नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र व कचहरी रोड के रामदास साहू, राजेंद्र प्रसाद, संतोष हलवाई, अजय राम, विशुनचंद्र केशरी, हैदर अली, रामप्रकाश साहू, भगवती प्रसाद, जोखन साहू, अब्दूल मियां, मोइनुद्दीन, फारूक, नामधारी, असगर अली, प्रमोद की दुकानों को सील कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola