ePaper

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनी जयंती

Updated at : 15 Nov 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनी जयंती

शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की धूम रही.

विज्ञापन

फोटो 15 डालपीएच- 1 प्रतिनिधि : हुसैनाबाद : शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की धूम रही. हुसैनाबाद व्यापार मंडल व राष्ट्रीय जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष कृष्णा बैठा के जपला धरहरा स्थित आवास पर लोगों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की तसवीर पर पुष्पार्चन कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. कृष्णा बैठा ने कहा कि झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. उनके बताये मार्ग पर चलकर ही राज्य को समृद्धशाली बनाया जा सकता है. मौके पर समाजसेवी राजेश्वर यादव , पप्पू यादव ,संतोष यादव ,बिकास रजक ,कुणाल यादव ,उमेश बैठा ,छोटू कुमार आदि मौजूद थे. इसके अलावा कई शिक्षण संस्थानों में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया भगवान बिरसा की जयंती मेदिनीनगर : शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित बिरसा चौक के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, ज्योति पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र के महानायक थे. मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था. उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर झारखंड के सर्वांगीण विकास की गति को तेज करने की जरूरत है. मौके पर जिला मंत्री सोमेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना किशोर, स्वेतांग गर्ग, कोमल कुमार, अंकू किशन मखड़िया, नंदलाल प्रसाद, राजकुमार बर्मन सहित कई भाजपाई मौजूद थे. मोरचा कार्यालय में मनी धरती आबा की जयंती प्रतिनिधि, मेदिनीनगर बेरोजगार संघर्ष मोरचा ने जिला कार्यालय में झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. मोरचा के कार्यकर्ताओं ने धरती आबा की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. मोरचाध्यक्ष श्रीराम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे. उलगुलान के महानायक व देश के महान क्रांतिकारी थे. अंग्रेजों के शोषण, दमन, जमींदारी व महाजनी प्रथा के खिलाफ उनके नेतृत्व में उलगुलान शुरू हुआ था. वे खुशहाल झारखंड के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का स्थापना हुए 24 वर्ष हो गये. लेकिन गरीबी, बेकारी दूर नही हुई. भ्रष्टाचार चरम पर है. ऐसी स्थिति में बिरसा मुंडा का सपना कैसे साकार होगा. मौके पर शिवनारायण साव, आलोक पासवान, यशवंत, नवनीत, सूरज,अरुण पासवान सहित कई सदस्य मौजूद थे. आजाद समाज पार्टी ने मनाया भगवान बिरसा की जयंती फोटो 15 डालपीएच- 9 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर आजाद समाज पार्टी ने झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड स्थित बिरसा चौक पर हुआ. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. सदर प्रखंड के उपप्रमुख शीतल सिंह चेरो, डालटनगंज विस क्षेत्र के प्रत्याशी अजय सिंह चेरों ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. कहा कि भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आदिवासी, मूलवासी को एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है.जल, जंगल व जमीन को बचाने एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गयी थी. मौके पर आशुतोष सिंह चेरो, त्रिपुरारी सिंह चेरो, सुरेद्र सिंह चेरो, जग्रनाथ सिंह चेरो, विपिन सिंह चेरो, नंदकिशोर बैठा, कन्हाई राम, प्रह्लाद राम, राकेश सिंह चेरो, दारोगा सिंह, विजय चंद्रवंशी, नंदकुमार पासवान सहित कई लोग मौजूद थे. सीपीआई कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण फोटो 15 डालपीएच- 6 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी. स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण किया. पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि अलग राज्य का गठन हुए 24 साल पूरे हो गये. लेकिन झारखंड का अपेक्षित विकास नही हो पाया है. 24 वर्षों में जिस दल की सरकार बनी उसने राज्य के विकास के लिए सार्थक प्रयास नही किया. यही वजह है कि भगवान बिरसा मुंडा की सपना आज भी अधूरा है. उनके सपने को पूरा करने के लिए सीपीआई सार्थक प्रयास करेगी. झारखंड के जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने उलगुलान किया था और अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए शहीद हो गये. झारखंड की स्थिति यह है कि जल, जंगल व जमीन पर पूंजीपतियों का कब्जा हो रहा है. मूलवासी, आदिवासी, मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. बेरोजगारी व गरीबी चरम पर है. अफसर व नेता सरकारी खजाना को लूट रहे हैं. खनिज संपदा की लूट जारी है. ऐसी स्थिति में भगवान बिरसा का सपना कैसे साकार होगा.उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा को प्रेरणास्रोत मानकर लूट के खिलाफ मुखर आंदोलन की जरूरत है. तभी उनका सपना पूरा होगा. मौके पर जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, मृत्युंजय तिवारी, आलोक तिवारी, उमेश सिंह चेरो, श्रद्धानंद तिवारी, नसीम राइन सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola