ePaper

पलामू में मॉब लिंचिंग का मामला आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 23 Dec 2021 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में मॉब लिंचिंग का मामला आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

पलामू के नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका कर पीटा. इसका वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

पलामू : पलामू के नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका कर पीटा. इसका वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया है .पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है .

बताया जा रहा है युवक के साथ पिटाई करने वाले लोगों ने उस पर एक युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है .युवक सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव का रहने वाला बताया गया है. आरोप है कि झाबर के युवक का करमा के एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है अक्सर वह युवक युवती से मिलने गांव जाता था .गांववालों की उसपर नजर थी .

बताया जाता है दो दिन पहले जब वह मिलने गया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ा,प हले पीटा, फिर पेड से लटका कर पीटा. इस मामले में लेस्लीगंज पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है .जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी सत्यता जांच करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है .जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola