गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करना चाहते हैं विधायक : प्रभात

Updated:
विज्ञापन
गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करना चाहते हैं विधायक : प्रभात

कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कॉलेज कर्मियों से की मुलाकात,सांझा किया दर्द

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कॉलेज कर्मियों से की मुलाकात,सांझा किया दर्द विश्रामपुर. रेहला बी मोड़ स्थित संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में विश्रामपुर विधायक प्राचार्य बदलने का आदेश निर्गत करने के बाद हंगामा भी किया गया. कॉलेज के खाते को फ्रिज करने का आदेश बैंक को भेजा है.जिसको लेकर कॉलेजकर्मियों में काफी आक्रोश है. इसी बीच बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात दुबे संत तुलसीदास इंटर कॉलेज पहुंचे और कॉलेज कर्मियों का दर्द सांझा किया. उन्होंने पत्रकारों के साथ बात करते हुये कहा कि विधायक नरेश प्रसाद सिंह अनाधिकृत रूप से कॉलेज का बैंक में भुगतान रोकने के लिए पत्र लिखा है,जो नियम विरुद्ध है. विधायक द्वारा लगातार कॉलेज कर्मियों को डरा धमकाकर प्रताड़ित किया जा रहा है,जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है. वे वर्तमान प्राचार्य को हटाकर नियम विरुद्ध पूर्व प्रभारी प्राचार्य को फिर से प्राचार्य बनाना चाहते है,जिन पर पूर्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में संस्था के कर्मियों का पिछले एक वर्ष का अनुदान बकाया है,जो बैंक खाते में जमा रहने के बावजूद भी कर्मियों को वितरित नहीं किया जा सका है.जिस कारण कॉलेज के कर्मी व उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में आ गये हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola