पीड़ित परिवार के घर में घुस कर मनचलों ने किया पथराव और तोड़फोड़

थाना के दरुआ गांव के टोले की नाबालिग लड़की के साथ सोमवार की रात छेड़खानी हुई.
पांडू. थाना के दरुआ गांव के टोले की नाबालिग लड़की के साथ सोमवार की रात छेड़खानी हुई. इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गयी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर मंगलवार की रात करीब 10 बजे के बाद मनचले युवकों ने पीड़िता के धर पर बवाल किया. इस दौरान अपराधियों ने घर पर पत्थरबाजी किया. शोर मचाने पर सभी असामाजिक तत्व भाग निकले. भुक्तभोगियों ने घटना की जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से पांडू थाना को देने का प्रयास किया. लेकिन थाना प्रभारी से बात नहीं हो सकी. घटना की जानकारी मिलने पर गावं के लोग जुटे और उन्हें पीड़ित परिवार को उस टोले से हटा कर उनके पुस्तैनी घर दरूआ में पहुंचाया. इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह से दहशत में है. गांव के लोगों का कहना है कि छेड़खानी के समय जो लड़के वहां से भाग निकले थे, उन्होंने ही पुनः आक्रोश में आकर पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी की है. ग्रामीणों ने घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










