पलामू में 20 मई को बंद रहेगी दवा दुकान : भरत जायसवाल

Updated:
विज्ञापन
पलामू में 20 मई को बंद रहेगी दवा दुकान : भरत जायसवाल

पलामू में 20 मई को बंद रहेगी दवा दुकान : भरत जायसवाल

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को पलामू जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है. यह निर्णय ऑनलाइन दवा बिक्री, शोषणकारी मूल्य निर्धारण व ई-फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली के विरोध में लिया गया है. परिसदन भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत प्रसाद जायसवाल व सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों में मौजूद शिथिलता का लाभ उठाकर दवा व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है.धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि एंटीबायोटिक्स एवं नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता भविष्य में गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न कर सकती है. एसोसिएशन ने कोरोना काल के दौरान 26 मार्च 2020 को जारी अस्थायी अधिसूचना की वापसी में हो रही देरी पर भी चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना को लगातार जारी रखने से औषधि नियम 65 के कड़े प्रावधान कमजोर हो रहे हैं. एसोसिएशन ने सरकार से ई-फार्मेसी पर सख्त नियंत्रण, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही अनुचित छूट पर रोक तथा सभी दवा विक्रेताओं के लिए समान अवसर की नीति लागू करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर विनोद पाठक, असगर हुसैन, उदय कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार समेत कई दवा व्यवसायी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola