हलुमांड गांव में नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक का किया अपहरण, 6 घंटे बाद पुलिस और ग्रामीणों के दबाव में हुआ मुक्त

Updated at : 28 Sep 2020 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
हलुमांड गांव में नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक का किया अपहरण, 6 घंटे बाद पुलिस और ग्रामीणों के दबाव में हुआ मुक्त

सतबरवा (पलामू) : पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमांड गांव निवासी विकेश सिंह उर्फ सुदीप सिंह को अज्ञात नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Palamu news : सतबरवा (पलामू) : पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमांड गांव निवासी विकेश सिंह उर्फ सुदीप सिंह को अज्ञात नकाबपोश अपराधियों द्वारा अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इसकी पुष्टि सतबरवा थाना पुलिस ने भी की है. बताया जाता है कि ग्रामीणों एवं पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण रात में ही युवक को छोड़ दिया गया. इस संबंध में पीड़ित ने सतबरवा थाना को लिखित आवेदन दिया है.

इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि रविवार (27 सितंबर, 2020) को वह रविवार को फुलवरिया गांव से फुटबॉल मैच देखकर घर आया था तथा टीवी देख रहा था. इसी बीच शाम करीब 7 बजे 8-10 की संख्या में नकाबपोश अपराधी घर में घुस गये तथा हथियार के बल पर पकड़ कर अपने साथ ले गये.

बताया जाता है कि उसकी पत्नी द्वारा हल्ला मचाने पर ग्रामीण आये, तब तक नकाबपोश अपराधी पीड़ित को लेकर भागने में सफल रहा. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने तफ्तीश तेज की. ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से खोजबीन शुरू की.

Also Read: दहेज की खातिर सुकरीगढ़ा की बेटी की कैरो में हत्या, पिता ने ससुराल वालों पर कराया मामला दर्ज

इस बीच पुलिस तथा ग्रामीणों के बढ़ते दबाव में आकर अपराधियों ने करीब 6 घंटे बाद फुलवरिया गांव के कुकुरबंधवा टोला के शेरपसेरी पहाड़ के समीप पीड़ित को मुक्त कर दिया. इस दौरान अपराधियों ने पीड़ित सुदीप के साथ मारपीट भी किया.

इस दौरान अपराधी पिछले दिनों सतबरवा थाना में पीड़ित की पत्नी द्वारा गांव के ही पंकज सिंह समेत अन्य 4 लोगों पर दर्ज मामला को वापस लेने की धमकी भी दे रहे थे. पीड़ित के अनुसार, मामला वापस नहीं लेने पर गोली मारने की धमकी भी अपराधियों ने पीड़ित को दी है.

मालूम हो कि पीड़ित सुदीप की पत्नी के द्वारा 16 जून, 2020 को गांव के पंकज सिंह पर दुष्कर्म तथा मारपीट करने का मामला सतबरवा थाना में दर्ज कराया गया था. जिसमें मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है. इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, ताकि सत्यता सामने आ सके.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola