शहीद प्रबोध महतो का शहादत दिवस मनाया गया

शहीद प्रबोध महतो का शहादत दिवस मनाया गया
कारगिल युद्ध के वीर शहीद प्रबोध महतो के 26वें शहादत दिवस पर पहली बार उनके पैतृक गांव तुकबेरा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम पंचायत सचिवालय परिसर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कपिल देव ठाकुर ने तथा संचालन विश्वकर्मा समाज जिला अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई. इसके पश्चात शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद की पत्नी पुष्पम देवी, थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, पूर्व थाना प्रभारी चिंटू कुमार, सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह, बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, भाजपा नेता शंकर यादव, मुखिया विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने शहीद की पत्नी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया और युवाओं से शहीद प्रबोध महतो के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




