फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

दामाद समेत ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पंखा से लटकाने का आरोप
छतरपुर. छतरपुर के लक्ष्मीनगर मोहल्ला में विवाहिता पिंकी कुमारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. इस संबंध में मृतका के पिता ने दामाद, समधी, समधन व दामाद के भाई के खिलाफ पुत्री की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की लिखित शिकायत छतरपुर थाना में की है. जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिला के अंबा थाना क्षेत्र के नरहम गांव के भोला पाठक जो वर्तमान में छतरपुर के लक्ष्मीनगर में रहते हैं, उनके पुत्र सुमंत पाठक की शादी रामगढ़ थाना के ढूलुआ के ब्रह्मदेव दुबे की बेटी पिंकी कुमारी के साथ नवंबर 2022 में हुई थी. मृतका पिंकी के पिता ब्रह्मदेव दुबे का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पिंकी के साथ मारपीट करते थे और दहेज के रूप में पैसा व पल्सर बाइक की मांग करते थे. प्रताड़ित होने के बाद यदि पिंकी मायके के लोगों से फोन पर बात भी करती, तो उसकी पिटाई की जाती थी और गलत आरोप लगाया जाता था. ब्रह्मदेव के मुताबिक रविवार की रात दामाद सुमंत पाठक ने पिंकी की जमकर पिटाई की और समधी भोला पाठक, समधन कांति देवी और दामाद के भतीजे गोलू पाठक ने मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पिंकी के गले में दुपट्टा बांधकर पंखा से लटका दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सुमंत पाठक घर से फरार हो गया. सोमवार की सुबह पुलिस की सूचना के बाद मृतका पिंकी के पिता लक्ष्मीनगर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




