कोयल नदी में हुआ महावीरी झंडे का मिलन

Updated at : 27 Mar 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
कोयल नदी में हुआ महावीरी झंडे का मिलन

कोयल नदी में हुआ महावीरी झंडे का मिलन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. वर्षो से चली आ रही पंरपरा के अनुसार रामनवमी की शोभायात्रा के समापन से पहले कोयल नदी में शाहपुर व मेदिनीनगर के पूजा संघों के द्वारा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामभक्तों ने शुक्रवार को शोभायात्रा के समापन से पूर्व कोयल नदी में शाहपुर व मेदिनीनगर के पूजा संघों का मिलन हुआ. इस दौरान पूजा संघ के लोग महावीरी झंडा लेकर कोयल नदी पहुंचे. प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. मिलन कार्यक्रम में श्रीमहावीर नव युवक दल जेनरल मेदिनीनगर के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह के अलावा शाहपुर के जेनरल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल सहित कई पदाधिकारी व पूजा संघ के लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola