वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप : सुरेंद्र सिंह

Updated:
विज्ञापन
वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप : सुरेंद्र सिंह

प्रखंड क्षेत्र के झरीवा में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गयी.

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र के झरीवा में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गयी. मुख्य अतिथि मेदिनीनगर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि कुमार अंबिकेशवर प्रसाद सिंह उपप्रमुख सुनील कुमार सिंह, जिप सदस्य प्रमोद सिंह, अजय मिश्र, भाई गोविंद सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया. इसका आयोजन क्षत्रिय कमेटी झरीवा बंदुआ के द्वारा किया गया. मौके पर पूर्व चेयरमैन श्री सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं. उन्होंने स्वाभिमान की रक्षा के लिए युद्ध करते हुए अपने प्राण त्याग दिये. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र को अपनाने का स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत करने की जरूरत है. कुमार अंबिकेशवर प्रसाद सिंह ने कहा कि हमें महापुरुषों को याद रखने की जरूरत है. जिप सदस्य प्रमोद सिंह ने कहा कि हमें अपने इतिहास से सीख लेने की जरूरत है. हमारे पूर्वजों ने अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था. महाराण प्रताप की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर दुगोला का भी आयोजन किया गया. दुगोला कार्यक्रम में औरंगाबाद बिहार के व्यास चंदन यादव एवं अरवल बिहार के व्यास मंगलम यादव के बीच संगीतमय वाद-विवाद हुआ. दर्शकों ने पूरी रात कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. निर्णायक मंडली ने मंगलम यादव को विजेता घोषित किया. कार्यक्रम में मेदिनीनगर नगर-निगम के पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, दीपक कुमार सिंह सहित क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष अक्षय सिंह, उपाध्यक्ष रामचरितर सिंह, सचिव तरुण सिंह, कोषाध्यक्ष उदय सिंह, संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह, अलेनदर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola