शिव मंदिर स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

शिव मंदिर स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
विज्ञापन
पाटन. प्रखंड मुख्यालय लोहिया चौक स्थित श्री 1008 श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. पाटन मानस परिवार सह दुर्गापूजा समिति द्वारा आयोजित इसे लेकर रविवार को सुबह कलश यात्रा निकाली गयी. श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ रविवार से शुरू होगा. आचार्य कृष्णा पाठक की देखरेख में यज्ञस्थल से गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. पाटन के विभिन्न मार्गों से होते हुए पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंची. जहां आचार्य कृष्णा पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभर भरवाया गया. सभी श्रद्धालु कलश में जलभर कर पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां स्थापित कर पूजा शुरू की गयी. मुख्य यजमान के रूप में रंजीत प्रसाद, रवींद्र सोनी, अरविंद प्रसाद, फुलेंद्र प्रसाद, बलराम प्रसाद, दुर्गा प्रसाद सपत्नीक कलश में जलभर कर यज्ञ स्थल पहुंचे. कलश यात्रा में 1101 श्रद्धालु कलशधारी शामिल हुए. 30 मार्च सोमवार से उत्तर प्रदेश के कथा आठ बजे से 11 बजे रात्रि नैमिषारण्य सीतापुर से पधारे विद्वान किरण मोहिनी शुक्ला द्वारा भागवत कथा का प्रवचन होगा. यह कार्यक्रम पांच अप्रैल तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










