जेएलकेएम ने मेयर पद के लिए आयशा सिंह को दिया समर्थन

Updated:
विज्ञापन
जेएलकेएम ने मेयर पद के लिए आयशा सिंह को दिया समर्थन

जेएलकेएम ने मेयर पद के लिए आयशा सिंह को दिया समर्थन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. पार्टी के केंद्रीय सचिव ओंकार नाथ जायसवाल, जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता ने चुनाव की रणनीति तैयार की. सर्वसम्मति से नगर निगम के मेयर पद के लिए किन्नर समाज की आयशा सिंह को चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की गयी. साथ ही चुनाव में उन्हें जीत दिलाने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया. आयशा सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा व जनसमस्याओं का समाधान करना उनका चुनावी मुद्दा है. जनता के समर्थन व सहयोग से चुनाव जीतने के बाद वह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगी. मौके पर प्रभात सिन्हा, लल्लू यादव,विनोद गुप्ता, अरुण वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola