ePaper

उचक्के ने उड़ाया 50 लाख का जेवर

Updated at : 30 Jun 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
उचक्के ने उड़ाया 50 लाख का जेवर

व्यवसायी जेवर का थैला को दुकान के दरवाजे के पास रखकर बाइक की डिक्की में सब्जी रखने गया था

विज्ञापन

छतरपुर. छतरपुर थाना से महज 300 फीट की दूरी पर मुख्य बाजार स्थित बृज बिहारी सोनी की ज्वेलर्स दुकान से उचक्के 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गये. घटना रविवार की देर शाम करीब 7:45 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने पर पुलिस का गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा. सीसीटीवी खंगाला. सीसीटीवी में एक युवक थैला लेकर जाते दिख रहा है. जानकारी के अनुसार बृज बिहारी सोनी दुकान बंद कर शटर लगाने की तैयारी कर रहे थे. वह जेवर से भरे थैला को दुकान के दरवाजे के पास रखकर बाइक की डिक्की में सब्जी रखने गये थे. इसी क्रम में एक उचक्का जेवर का थैला लेकर निकल गया. बृज बिहारी सोनी सब्जी रखकर जब दुकान पर लौटे, तो देखा कि थैला गायब है. उन्होंने थैला ढूंढना शुरू किया. लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी थैला नहीं मिला. पुलिस का कहना कि इलाके में कोढ़ा गैंग सक्रिय है. इस घटना में उसी गैंग के लोगों का हाथ हो सकता है. घटना के बाद से व्यवसायी परेशान है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एक सप्ताह पूर्व भी मदनपुर गांव से लौट रहे जेवर व्यवसायी को पिस्टल दिखाकर पांच लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. छतरपुर में अपराध बढ़ने से व्यवसायी दहशत में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola