रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Updated:
विज्ञापन
रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

गुरुवार को श्री रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति ने गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया. शहर के कोयल नदी तट स्थित बंगीय दुर्गाबाड़ी के प्रशाल में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

गुरु के बिना परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है

मेदिनीनगर. गुरुवार को श्री रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति ने गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया. शहर के कोयल नदी तट स्थित बंगीय दुर्गाबाड़ी के प्रशाल में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन हुआ. भक्तजनों ने भगवान श्री रामकृष्ण,जगत जननी मां शारदा, आद्या शक्ति मां काली, भगवान शिव व स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना की. पूजा अनुष्ठान के बाद भक्तजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार से हवन किया. समिति के अध्यक्ष राजदेव उपाध्याय व पुरोहित देवी प्रसाद बनर्जी ने पूजा अनुष्ठान किया. संस्था के सचिव व्यास मुनि त्रिपाठी ने भक्तजनों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया. सत्संग गोष्ठी में समिति के अध्यक्ष राजदेव उपाध्याय ने गुरु पूर्णिमा की महिमा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के जितने भी व्यास पीठ और गुरु परंपरा है, वहां गुरु पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया जाता है. गुरु पूर्णिमा बहुत ही पावन दिन है. गुरु के बिना परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है. गुरु पारसमणी होते हैं जो अपने शिष्य को कंचन बना देते हैं और मुक्ति का मार्ग प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के संपूर्ण विकास में गुरु की विशेष कृपा रहती है. भक्तजनों ने श्री रामकृष्ण वचनामृत पाठ,108 मंत्र द्वारा पुष्पांजलि ,भजन कीर्तन ,आरती किया. इसके बाद भंडारा में प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर मानस कुमार अड्डी, रीना अड्डी, सुनीता देवी, आकृति कुमारी, सुमन उपाध्याय, रितेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, प्रेमजीत जायसवाल, जयंत विश्वास, अभिजीत दास गुप्ता, त्रिशान उपाध्याय, त्रिदेव उपाध्याय दुर्गेश सिंह सहित काफी संख्या में भक्��जन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola