ePaper

बेहतर समाज के लिए व्यक्ति में सेवा का भाव होना जरूरी : नामधारी

Updated at : 01 Feb 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर समाज के लिए व्यक्ति में सेवा का भाव होना जरूरी : नामधारी

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती

विज्ञापन

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शहर के बेलवाटिका स्थित संत रविदास आश्रम में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनायी गयी. झारखंड प्रांतीय रविदास महासभा ने जयंती समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि राज्य के प्रथम स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद समारोह का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि संत रविदास किसी जाति के नहीं बल्कि पूरे मानव जाति के कल्याण के लिए संदेश दिया है. उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि संतों की कोई जाति नहीं होती. संतों को जाति के दायरे में रखने से समाज का भला नहीं होगा. संत रविदास जी की जयंती मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब समाज के लोग जाति बंधन से ऊपर उठकर उनके ज्ञान धारण करेंगे. बेहतर समाज के निर्माण के लिए व्यक्ति के अंदर त्याग, सेवा, सहयोग व समानता का भाव होना चाहिए. संत रविदास जी ने जो ज्ञान दिया है, वह किसी जाति या समुदाय के लिए नहीं है, बल्कि विश्व के मानवता के कल्याण के लिए ज्ञान उपदेश दिया है. विशिष्ट अतिथि युवा सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता त्रिपाठी ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वे महान दार्शनिक व समाज सुधारक थे. उनके आदर्श जीवन से समाज के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए सत्कर्म करने का संदेश दिया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष डॉ सीमा व संचालन आयुष कुमार व अनुराग भारती ने संयुक्त रूप से किया. महासभा के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया. समाराेह में विशिष्ठ अतिथि बीस सूत्री क्रिन्यावयन समिति के जिला उपाध्यक्ष बिमला कुमारी, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभु राम सहित कई लोगों ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गयी. आंबेडकर पार्क से बाजे गाजे के साथ शाेभायात्रा शुरू हुई. मुख्य मार्ग से होते हुए शोभायात्रा आश्रम पहुंचा. कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर मनोज कुमार, डॉ संजय, कन्हाई राम, विजय राम, विनोद राम, विजय रविदास, किरण प्रसाद, दिव्या भगत, डॉ वीरेंद्र, मंजू कुमारी, सत्येंद्र कुमार, मुनि राम, संतोष मेहरा, प्रदीप रावण, सुनील कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola