एक लाख 36 हजार ठगी का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

एक लाख 36 हजार ठगी का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन

हुसैनाबाद. थाना में एक धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है. चार पहिया वाहन व बाइक दिलाने के नाम पर एक युवक से एक लाख 36 हजार रुपया ठगी कर लेने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में थाना क्षेत्र के बराही गांव के राकेश रंजन सिंह ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन दिया है. राकेश रंजन सिंह आवेदन में कहा है थाना क्षेत्र के डेहरी विश्रामपुर गांव के अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कार व बाइक बेचकर बाहर जाना है. कार एक लाख 10 और बाइक 35 हजार में दें देंगे. उसके खाता में यूपीआई फोन पे के माध्यम से कई फोन पे नंबर पर जो उसके द्वारा दिया गया था, मैने उसको एक लाख छत्तीस हजार रुपया दे दिया. कार व बाइक मांगने लगा, तो वह टालमटोल करने लगा. उसने बताया कि कार बाइक नहीं देना है तो पैसा वापस कर दीजिये. लेकिन वह धमकी देने लगा कि पैसा नही देंगे. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की भुक्तभोगी युवक के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola