परेड में आइआरबी महिला प्लाटून को प्रथम

Updated:
विज्ञापन
परेड में आइआरबी महिला प्लाटून को प्रथम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न टुकड़ियों ने परेड किया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न टुकड़ियों ने परेड किया. सार्जेंट मेजर सुरेश ओझा की देखरेख में परेड संपन्न हुआ. संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में बीसीसी मिशन बालिका उवि की छात्राएं बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजा रही थीं.मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने परेड का निरीक्षण किया .परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आईआरबी की महिला प्लाटून को प्रथम, संत जेवियर एकेडमी को द्वितीय एवं जिला सशस्त्र बल (पुरुष) को तृतीय पुरस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि एवं प्रशासनिक अधिकारी ने प्लाटून कमांडर अजय कुमार, साक्षी ओझा, मनोज दुबे को मेमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर पुरस्कृत किया. परेड में जैप, जिला सशस्त्र बल (महिला), होमगार्ड (महिला), एनसीसी गिरिवर इंटर स्तरीय विद्यालय, ब्राह्मण प्लस टू विद्यालय, बीसीसी मिशन बालिका उवि, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्लाटून शामिल थीं. समारोह में राष्ट्रगान के लिए सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (केजी स्कूल) की छात्राओं एवं बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजाने के लिए बीसीसी मिशन स्कूल की छात्राओं को पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola