तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश

Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Jun 2025 11:09 PM

विज्ञापन

प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) ने कुछ आंगनबाड़ी सेविकाओं को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

लीड..पांकी प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने पर सीडीपीओ ने की कार्रवाई,

इंपैक्ट फोटो 6 डालपीएच- 16

पांकी. प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) ने कुछ आंगनबाड़ी सेविकाओं को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. यह कदम उन केंद्रों के संबंध में उठाया गया है, जिन्हें चार जून को प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट में बंद पाया गया था.

सीडीपीओ ने सेविकाओं को तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में भी केंद्रों के नियमित संचालन का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ केंद्र बंद पाये गये. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सेविकाओं से जवाब तलब किया है, जिसे उन्हें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा.

जिन सेविकाओं को नोटिस दिया गया है, वे उक्सु, चौरहा, डंडार कला, और कोनवाई बैरिया टोला जैसे केंद्रों से जुड़ी हैं. प्रशासन का मानना है कि इन केंद्रों के संचालन में अनियमितता के कारण बच्चों और महिलाओं को आवश्यक सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सेविकाओं द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. यह कदम आंगनबाड़ी केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने और लाभार्थियों तक सेवाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola