नगर निगम के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने जताया आभार

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने जताया आभार

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मेदिनीनगर मेदिनीनगर नगर निगम के नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई है. पूर्व के कई पार्षदों ने कहा कि काम के बदौलत ही जनता ने उन्हें पुन: सेवा करने का अवसर दिया है. जबकि पहली बार निर्वाचित होने वाले पार्षदों ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ सेवा करने का अवसर दिया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. जनता की समस्याओं का समाधान व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही प्राथमिकता है. आभार व्यक्त करने वालों में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड एक की पार्षद मंजू देवी, वार्ड दो के सुनील राम, वार्ड तीन के राहुल कुमार, वार्ड चार की बिंदिया देवी, वार्ड छह के आशना पांडेय, वार्ड सात की रीता शुक्ला, वार्ड आठ की पुष्पा देवी, वार्ड नौ के सोनू कुमार,वार्ड 10 के रौशन कुमार, वार्ड 11 की कविता देवी, वार्ड 12 के अनूप सिंह, वार्ड 13 के धीरेंद्र पांडेय, वार्ड 15 के संजू सिंह, वार्ड 15 के अमित सिंह, वार्ड 16 सीरीन पुष्प लता, वार्ड 17 की नमिता कुमारी, वार्ड 18 के विवेकानंद त्रिपाठी, वार्ड 19 के नवीन प्रसाद, वार्ड 20 की ममता कुमारी, वार्ड 21 के साहेब सिंह, वार्ड 22 की नीतू देवी,वार्ड 24 के रौशन कुमार, वार्ड 25 की मनीषा कुमारी, वार्ड 26 की अख्तरी बेगम, वार्ड 27 के कमर यासमिन, वार्ड 28 के सैफुल्लाह अहमद, वार्ड 30 के रवींद्र कुमार, वार्ड 31 की मुमताज बानो, वार्ड 32 की अनिशा खातून, वार्ड 33 की सोनी कुमारी,वार्ड 34 के अर्चना देवी, वार्ड 35 के दीपिका कुमारी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola