बालिकाओं को उचित शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बालिकाओं को उचित शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश

डीसी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन

डीसी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू डीसी समीरा एस व डीडीसी जावेद हुसैन ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर के रख-रखाव, उपस्थिति पंजी, सेंटर में आश्रित बालिकाओं की स्थिति, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन, पेयजल की गुणवत्ता सहित कई बिंदुओं पर अवलोकन किया. डीसी ने बालिकाओं को उचित शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से डीइओ को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन कराने की बात कही. डीसी ने वन स्टॉप सेंटर का अधिकाधिक प्रसार करने के लिए निर्देश दिया. केंद्रीय प्रशासक ने डीसी को बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ रिश्तों को बचाया जा रहा है.पिछले सात वर्षों में सेंटर में करीब 460 मामलों का निष्पादन किया गया है.इसमें घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, साइबर क्राइम, यौन शोषण, बाल विवाह, डायन बिसाही सहित कई मामले शामिल है.कई मामलों का फॉलोअप भी किया जाता है. सेंटर द्वारा कानूनी सहायता के साथ परिवारों को टूटने से भी बचाया गया है.महिला हेल्पलाइन पर अब तक 181 शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें 90 से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नीरज कुमार,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत सीडब्लूसी के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola