ePaper

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 03 Feb 2023 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अगर आपने डाल्टनगंज से होकर चलने वाली हावड़ा-जबलपुर शक्तिपूंज एक्सप्रेस और जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का रिजर्वेशन करा रखा है, तो वैक्लपिक उपाय करना होगा. क्योंकि 6 फरवरी से 9 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.

विज्ञापन

पलामू, सैकत चटर्जी : झारखंड के डाल्टनगंज से होकर चलने वाली हावड़ा-जबलपुर शक्तिपूंज एक्सप्रेस 6 फरवरी से 9 फरवरी तक और जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 4 फरवरी से 7 फरवरी तक रद्द रहेगी. यदि आपने इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रखा है, तो वैक्लपिक उपाय करना होगा. रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक वर्द्धमान स्टेशन पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने अथवा गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. जिससे हावड़ा-जबलपुर-हावड़ा शक्तिपूंज एक्सप्रेस सहित कुल 49 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

देखें ट्रेनों की सूची

  • हावड़ा से 06.02.2023 और 09.02.2023 को प्रस्थान करने वाली 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस.

  • जबलपुर से 04.02.2023 एवं 07.02.2023 को प्रस्थान करने वाली 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस.

  • रक्सौल से 04.02.2023 को प्रस्थान करने वाली 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस.

  • नई दिल्ली से 04.02.2023 को प्रस्थान करने वाली 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस.

  • लालकुंआ से 04.02.2023 को प्रस्थान करने वाली 12354 लालकुंआ-हावड़ा एक्सप्रेस.

Also Read: Cancelled Train List Today : कई राज्यों में घना कोहरा, 324 ट्रेन कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola